Hometrendingभजनलाल सरकार के मंत्री का बयान बना चर्चा का विषय, बोले- अभी...

भजनलाल सरकार के मंत्री का बयान बना चर्चा का विषय, बोले- अभी तो मैं कुछ भी नहीं बना, उप भी नहीं बना…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भजनलाल सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अक्‍सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है। इस बीच, आज उनका एक और बयान सामने आया है। उनका यह ताजा बयान से प्रदेश के सियासी जगत में चर्चा का विषय बन गया है। असल में, दौसा जिले के महवा कस्बे में आयोजित जाटव समाज उत्थान समारोह के दौरान महवा को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग उठने पर मंत्री मीणा ने मंच से मुस्कुराते हुए कहा कि अभी समय आने दो, अभी तो मैं कुछ भी नहीं बना, उप भी नहीं बना। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीणा के इस बयान को संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल से भी देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि इस समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। कार्यक्रम में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के साथ कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी मौजूद रहे। मंच से जब लोगों ने महवा को जिला बनाने की मांग दोहराई तो सबकी निगाहें मंत्री के जवाब पर टिक गईं। जवाब संक्षिप्त था, लेकिन उसके असर दूरगामी साबित हुए। मंत्री मीणा के समर्थकों ने इसे मंत्री की विनम्रता और धैर्य का संकेत बताया, यह कहते हुए कि वह जल्दबाजी के बजाय सही समय का इंतजार करने की बात कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष ने इस बयान को सत्ता में रहते हुए जनता की अपेक्षाओं को टालने वाला करार दिया और इसे सरकार की संवेदनहीनता से जोड़ा।

इधर, मंत्री मीणा के बयान पर कांग्रेस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि सत्ता में आए सरकार को दो साल हो चुके हैं, बावजूद इसके ‘अभी समय आने दो’ जैसी बातें कही जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने प्रतिनिधियों को सत्ता में इसलिए भेजा है ताकि वे जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लें, न कि मांगों को टालते रहें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular