Hometrendingदिल्ली रैली को लेकर बीकानेर देहात कांग्रेस ने किए ब्लॉक प्रभारी नियुक्त

दिल्ली रैली को लेकर बीकानेर देहात कांग्रेस ने किए ब्लॉक प्रभारी नियुक्त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, नई दिल्ली एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वोट चोरी रोकने के महाअभियान एवं ‘‘वोट चोर-गद्दी छोड़’’ अभियान को लेकर आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली में प्रस्तावित महारैली की तैयारी के लिए जिला कांग्रेस कमेटी देहात, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग कि अनुमति से जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलादसिंह ने पदाधिकारियों को ब्लॉक क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया हैं।

यहां देखें प्रभारियों की सूची...

1. श्रीडूंगरगढ- डॉ. प्रीति मेघवाल

2. सूडसर- महिपाल सारस्वत

3. खाजूवाला- रामदयाल बेनिवाल

4. छतरगढ़- लक्ष्मण गोदारा

5. कोलायत- राजूराम मेहरड़ा

6. बज्जू- कन्हैयालाल जोशी

7. नोखा सिटी- ख्यालीराम सुथार

8. नाखा ग्रामिण- जहूरदीन

9. लूणकरनसर- नन्दराम कासनिया

10. नापासर- मुरली गोदारा

मार्शल ने बताया कि नियुक्त प्रभारी अपने प्रभार वाले ब्लॉक क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर दिल्ली में होने वाली प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने की प्रगति रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में नौ दिसम्‍बर तक प्रस्तुत करेंगे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular