Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीजेएस रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय...

बीजेएस रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ, कलेक्‍टर ने कही अहम बात…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीजेएस रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला कलेक्‍टर नम्रता वृष्णि थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनन्त जोशी ने की। महाविद्यालय की रासेयो की दोनों इकाईयों के द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन गोद लिए गांव घडसीसर में किया जाएगा। जिसका मुख्य विषयः- स्वच्छता, नशा मुक्ति साइबर सुरक्षा तथा सडक सुरक्षा रहेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्‍टर नम्रता वृष्णि ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में नशा एक सामाजिक बुराई के रूप में व्याप्त है जिसे सभी को साथ मिलकर भगाना है तथा रासेयो एक अच्छा माध्यम है जिससे समाज में नशे के विरूद्ध एक मुहिम चलाई जा सकती है। रासेयो स्वयंसेवक समाज के हर वर्ग, जाति, समुदाय तक जाकर इसके विरूद्ध एक अभियान चलाकर बीकानेर को नशा मुक्त करने में अपनी भागीदारी का निर्वहन कर सकते है जो कि राष्ट्र के प्रति एक सच्ची निष्ठा होगी।

उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि विधि व्यवसाय एक नोबेल प्रोफेशन है जिसमें वंचित, पीडित की सेवा करना ही विधि पेशे का वास्तविक ध्येय होता है और विधि विद्यार्थी काल में रासेयो के माध्यम से वह इस कार्य को यदि सच्ची लगन और निष्ठा से करता है तो निश्चित रूप से जब वह विधि व्यवसाय के लिए न्यायालय क्षेत्र में आएगा तो उसको इन कार्यो से पर्याप्त सहायता मिलेगी। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनन्त जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा महाविद्यालय की गौरवशाली परम्परा के बारे में अतिथियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर अतिथियों को शाॅल तथा संविधान की प्रस्तावना की प्रति भेंट की गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!