Friday, May 15, 2026
Hometrendingनाल में बमनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप, सेना के बम निरोधक दस्ते...

नाल में बमनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप, सेना के बम निरोधक दस्ते को किया गया सूचित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com समीपवर्ती गांव नाल में नाईयों की बस्ती रोड पर बमनुमा वस्तु मिलने से एकबारगी हड़कंप सा मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर नाल थाना प्रभारी विकास विश्नोई मय जाब्ता मौके पर पहुंच कर एयरफोर्स व सेना को अवगत कराया। इस दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र को चारों ओर से घेरकर आमजन को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की।

इसके बाद सेना के बम निरोधक दस्‍ते को मौके पर बुलाया गया। दस्ते के पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उक्त वस्तु जीवित बम है अथवा पहले से निष्क्रिय (डिफ्यूज) की गई है। फिलहाल क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!