Thursday, June 4, 2026
Homeराजस्थान12वीं कला वर्ग का नतीजा बस थोड़ी देर में, यहां देखें

12वीं कला वर्ग का नतीजा बस थोड़ी देर में, यहां देखें

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का १२वीं कला वर्ग का परिणाम शुक्रवार को जारी होगा। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी शाम 6.15 बजे वेबसाइट पर परिणाम जारी करेंगे। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बी. एल. चौधरी, सचिव मेघना चौधरी सहित अन्य मौजूद रहेंगे। यह परिणाम www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा।

इस वर्ष 12वीं कला वर्ग में 5 लाख 37 हजार 259 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। बोर्ड ने गत 23 मई को विज्ञान और वाणिज्य का रिजल्ट जारी किया था। विज्ञान वर्ग में इस वर्ष 2 लाख 46 हजार 254 और वाणिज्य वर्ग में 42 हजार 665 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। पिछले वर्ष 2017 की तरह विज्ञान और वाणिज्य की राज्य अथवा जिला स्तर की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। १२वीं कला वर्ग के परिणाम के साथ भी कोई मेरिट जारी नहीं होगी। इसका फैसला पिछले साल ही प्रबंध बोर्ड की बैठक में हो गया था। इसके बजाय बोर्ड ने टॉप थ्री विद्यार्थियों के नाम घोषित करने का निर्णय लिया था।

बीते वर्ष १२वीं के कला, वाणिज्य और विज्ञान सहित दसवीं में टॉप रहे विद्यार्थियों को 24 मई को आयोजित दीक्षान्त समारोह में मेडल प्रदान किए गए थे। इसमें गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, एमडीएस यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली शामिल हुए थे।

 

 

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!