Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : दलित दुल्‍हे को रथ से उतारा, बारातियों पर किया पथराव, केस दर्ज

बीकानेर : दलित दुल्‍हे को रथ से उतारा, बारातियों पर किया पथराव, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नजदीकी गांव सागर में बुधवार की रात दलित दुल्‍हे को रथ से उतारने एवं बारातियों पर पथराव और गाली-गलौच करने की घटना को लेकर जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने सागर निवासी शिवलाल चाहर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पेमासर निवासी राकेश मेघवाल ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार की रात उसके रिश्तेदारों की बारात पूगल से सागर गांव आई थीजहां शिवलाल चाहर और अन्य जनों ने दुल्हे को जबरदस्ती रथ से उतार दिया विरोध करने पर बारातियों से मारपीटगाली गलोच और पथराव किया। जानकारी में रहे कि दलित दुल्हे को रथ से उतारने की इस घटना को लेकर गुरूवार को दलित नेता पुनित ढाल की अगुवाई में पीडि़त पक्ष के लोगों ने जिला पुलिस मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पवन मीणा को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही दर्ज किये जाने की मांग की थी। ज्ञापन देने वालों में राकेश कुमारमनोज मेघवालभंवर जोईयाफरसाराम मेघवालओमप्रकाश समेत अनेक दलित प्रतिनिधि शामिल थे। 

बीकानेर : 200 रिक्तियों के लिए होगी भर्ती, रोजगार विभाग आयोजित करेगा साक्षात्कार

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!