Thursday, June 25, 2026
Hometrendingपांच साल से फरारी काट रहे दस हजार रुपए के इनामी तस्‍कर...

पांच साल से फरारी काट रहे दस हजार रुपए के इनामी तस्‍कर को पुलिस ने दबोचा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  बीकानेर रेंज कार्यालय स्पेशल टीम ने दस हजार रुपए के राज्य स्तरीय इनामी मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सुखदेव सिंह पुत्र अमरसिंह उम्र 32 साल निवासी झुगे ज्वासिंह वाला जिला फिरोजपुर पंजाब पिछले पांच साल से फरारी काट रहा था।

पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश की ओर से वांछित अपराधियों व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए धरपकड़ के चलते आज रेंज कार्यालय, बीकानेर की स्पेशल टीम द्वारा पुलिस थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ के प्रकरण संख्या 417/23 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट, 421/23 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट में पिछले 02 साल से हेरोईन तस्करी में तस्कर सुखदेव सिंह को दबोच लिया। आरोपी सुखदेव सिंह जिला फिरोजपुर पंजाब रूहपोश होकर फरार था, जिस पर पुलिस अधीक्षक, जिला हनुमानगढ़ द्वारा 10000 रूपये का इनाम घोषित किया हुआ है।

पुलिस के अनुसार, तस्कर सुखदेव सिंह मादक पदार्थ तस्करी का आदतन तस्कर है जो पंजाब राजस्थान में मादक पदार्थो की तस्करी करता है। तस्कर सुखदेव सिंह पर नागौर जिले के पुलिस थाना सदर में प्रकरण संख्या 130/2020 धारा 8/15,22,25 एनडीपीएस एक्ट 02 लाख Tarmadol व 08 किलो डोडा पोस्त तस्करी में मौका से फरार चल रहा था। तस्कर सुखदेवसिंह आदतन मादक पदार्थ तस्कर है जो शातिर व चालाक है, जो पिछले 05 वर्षो से फरारी काट रहा था, फरार तस्कर लम्बे समय से मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त रहा है जिसको रेंज कार्यालय की स्पेशल टीम ने लगातार आसूचना संकलन कर पंजाब से दस्तयाब किया गया। मुल्जिम से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के सम्बन्ध में गंभीरतापूर्वक अनुसंधान किया जाएगा।

रेंज कार्यालय स्पेशल टीम
  1. देवीलाल सहारण उपनिरीक्षक
    2. विमलेश कुमार हैड कानि. 44
    3. आरिफ हुसैन कानि. 589
    4. आत्माराम कानि. 1331
AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!