Hometrendingपदान्वत आदेश निरस्त नहीं होने पर दिया जाएगा धरना, शिक्षक संघ की...

पदान्वत आदेश निरस्त नहीं होने पर दिया जाएगा धरना, शिक्षक संघ की मांग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शिक्षा विभाग में वरिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ सहायकों को पदावन्त किया गया था, उन आदेशों को निरस्त करने की मांग शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ लगातार उठाता आ रहा है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से खफा संगठन के पदाधिकारियों ने इस बार शिक्षा निदेशक के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

संभागध्यक्ष कमल नारायण आचार्य इस संदर्भ में एक ज्ञापन शिक्षा निदेशक को सौंपा है। इसके जरिए बताया गया है कि संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला शिक्षा अधिकारी ने वरिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ सहायकों को पदावन्त किया था। ज्ञापन में न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए मांग की है कि वर्ष 1992 में लगे कार्मिकों की ओर से जितने भी स्थगन प्राप्त कर रखें है, उस आदेश को प्रतिहारित एवं निरस्त कराया जाए। अन्यथा संगठन के बैनेर तले निदेशक कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा, प्रदर्शन कर विरोध जताया जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!