Hometrendingराजस्‍थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा अगला विधानसभा...

राजस्‍थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा अगला विधानसभा चुनाव, मंत्री का दावा…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा?, इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेताओं में जोरदार बहस छिड़ी हुर्ह है। इस बीच, गहलोत सरकार के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

मंत्री धारीवाल ने राजस्‍थान में सीएम बदलने से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि मीडिया में छपवाते रहते हैं, ताकि जिंदा रहे। वास्तविकता यही है कि जनता, हाईकमान और विधायक यही चाहते हैं कि सीएम कंटीन्यू करें, अशोक गहलोत ही रहें। उन्होंने राजस्थान में पंजाब जैसी स्थिति पैदा होने की बात पर कहा कि पंजाब जैसी स्थिति करने वाला कौन है यहां?

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular