Hometrendingराजस्‍थान : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, हल्‍की बारिश में भीगेंगे बीकानेर...

राजस्‍थान : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, हल्‍की बारिश में भीगेंगे बीकानेर सहित तीन संभाग…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच, राहत वाली खबर आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 मई के बीच जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं–कहीं हल्की बारिश होने के आसार है। इस दौरान तेज हवाओं का जोर रहने की भी संभावना है। इससे तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में 2 मई को पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय हो रहा है। इसके चलते भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग में हल्की बारिश और आंधी चल सकती है। इन संभागों में कहीं–कहीं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

आपको यह भी बता दें कि 1 मई को बीकानेर चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, झुंझुनूं, भरतपुर, धौलपुर, टोंक, करौली और जालौर जिले में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली जिले में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular