Friday, May 15, 2026
Hometrendingवेटरनरी विश्‍वविद्यालय के नए कुलगुरु डॉ. व्‍यास बीकानेर में जन्‍मे, कोटा में...

वेटरनरी विश्‍वविद्यालय के नए कुलगुरु डॉ. व्‍यास बीकानेर में जन्‍मे, कोटा में हासिल की प्रारंभिक शिक्षा, जानें- संक्षिप्‍त परिचय…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने डॉ. सुमंत व्यास को राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर का कुलगुरु नियुक्‍त किया है। सौम्‍य और मिलनसार व्‍यक्तित्‍व के धनी डॉ. व्‍यास की नियुक्ति पर बीकानेर में खुशी की लहर है।

आपको बता दें कि डॉ सुमंत व्यास का जन्म बीकानेर में 28 अप्रैल 1965 को हुआ था। उनका पुश्तैनी निवास दम्माणी चौक बीकानेर है। उनकी प्राथमिक शिक्षा और सेकेंडरी शिक्षा कोटा के केंद्रीय विद्यालय में हुई थी। वर्ष 1982 में उनका बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में चयन हुआ। उन्‍होंने BVSc 1987 में पूरी कर ली। इसके बाद उन्होंने PG, MVSc, IVRI, रायबरेली से की। उन्होंने 1989 में पशु चिकित्सा के रूप में कोटा में ज्वाइन किया।

डॉ. व्‍यास का वर्ष 1़991 में ICAR के बीकानेर के उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ। उन्होंने PHD भी इसी दौरान की। डॉ. व्‍यास वेटरनरी gynecologist हैं और उन्होंने ऊँट में भ्रूण प्रत्यारोपण पर काम किया। उन्होंने PHD भी इसी विषय में इसी दौरान की। इसी केंद्र में प्रधान वैज्ञानिक प्रिंसिपल वैज्ञानिक के पद तक रहे। इसी बीच उनके कई रिसर्च पेपर पब्लिश हुए। उनके रिसर्च पेपर की उपलब्धियां पर विदेश में जैसे फ्रांस, कजाकिस्तान इत्यादि में बुलाया गया। वर्ष 2023 में जोधपुर काजरी में चयन हुआ। वर्ष 025 में उनको काजरी का डायरेक्टर के रूप में अतिरिक्त प्रभार मिला।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!