Friday, May 15, 2026
Hometrendingवेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू

वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश के सक्षम अनुमति प्राप्त पशुचिकित्सा महाविद्यालयों में बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश हेतु ऑफलाइन काउंसलिंग बुधवार से शुरू हो गई है।

चेयरमैन केंद्रीय स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि विशिष्ट योग्यजन, रक्षा एवं अर्धसैनिक कर्मियों के परिवारजन एवं एन.आर.आई/एन.आर.आई. प्रायोजित उम्‍मीदवारों के लिए बुधवार को विश्वविद्यालय द्वारा ऑफलाइन काउंसलिंग आयोजित की गई। इस दौरान विश्वविद्यालय द्वारा घोषित की गई विभिन्न कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रक्रिया को मूर्त रूप दिया गया। राजस्थान के सभी संघटक एवं निजी पशुचिकित्सा महाविद्यालयों में राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए आर.पी.वी.टी.-2025 से योग्य अभ्‍यर्थियों के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग का आयोजन 10, 16 व 23 सितम्‍बर, 2025 को और प्रबंधन कोटे के लिए 13, 20 व 27 सितम्‍बर को सुबह 9 बजे वेटरनरी महाविद्यालय बीकानेर के ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी।

आर.पी.वी.टी.-2025 से योग्य अभ्‍यर्थियों के लिए स्टेट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार सीटों की उपलब्‍धता के आधार पर संघटक एवं निजी वेटरनरी महाविद्यालयो में प्रवेश सुनिश्चित किये जायेंगे। इसी प्रकार नीट 2025 के मेरिट के आधार पर प्रबंधन कोटे की सीटों पर निजी वेटरनरी महाविद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!