Hometrendingराजस्‍थान में गर्मी का "पारा” उतरा, जैसलमेर में अंधड़ से लाखों का...

राजस्‍थान में गर्मी का “पारा” उतरा, जैसलमेर में अंधड़ से लाखों का नुकसान, अगले तीन दिन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में गर्मी का “पारा” कुछ उतरा है। आज कहींकहीं हल्‍की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जयपुर,अलवर, चूरू, अजमेर समेत 21 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज 16 शहरों में दिन का तापमान औसत से भी नीचे दर्ज हुआ। वहीं, जैसलमेर में बुधवार रात आई तेज आंधी ने सबसे ज्यादा बिजली विभाग का नुकसान किया। पाकिस्तान से आए इस अंधड़ से बिजली विभाग को करीब 31 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पूरे जिले में जगहजगह करीब 500 बिजली के पोल, 11 ट्रांसफार्मर तथा बिजली का कई सामान का नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में ये बदलाव हुआ। इससे तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। हालांकि, इस विक्षोभ का असर कल से खत्म हो जाएगा और मौसम साफ रहेगा। वहीं, अगले तीन दिन तक हीटवेव से राहत मिलेगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular