








बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक के उपलब्ध नहीं होने के कारण स्टाफ आफिसर से मिल कर दो ज्ञापन सौंपकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास, प्रदेश परामर्शक विष्णु दत्त पुरोहित, बल्वेश चांवरिया एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष नवरतन जोशी शामिल रहे।
प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि 1986 के कनिष्ठ लिपिकों के 2-2-90 से वरिष्ठता निर्धारित कर पदोन्नति देने के मामले को विभाग द्वारा अनावश्यक देरी को लेकर आक्रोश प्रकट करते हुए ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच करने एवं उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद भी पालना नहीं करने तथा वरिष्ठ कार्मिकों को छोड़कर कनिष्ठ कार्मिकों को पदोन्नति देने एवं मामले को जानबूझकर उलझाने वाले दोषी स्तरों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा अब किसी बिना विलम्ब किए वरिष्ठता एवं पदोन्नति देने की मांग की गई है।
आचार्य ने बताया दूसरे ज्ञापन में हितकारी निधि की राशि राष्ट्रीय बैंक में रखने एवं राशि निजी बैंक में डालने के मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई है। इस ज्ञापन को उच्च स्तरों पर भी भेजा गया है।


