Thursday, June 25, 2026
Hometrendingराज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को, सफल संचालन को लेकर...

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को, सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित

जयपुर Abhayindia.com गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। समारोह में राज्य स्तर पर चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल, जयपुर के मंथन सभागार में संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, जयपुर संभाग श्रीमती मंजू शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में समारोह के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों के प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समारोह की सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, जयपुर संभाग मंजू शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बैठक में उपनिदेशक (महात्मा गांधी प्रकोष्ठ), जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा जयपुर, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा जयपुर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर सहित अन्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular