बीकानेर Abhayindia.com जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कर्मचारी मजदूर संघ के प्रांंतीय अध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता रामकुमार व्यास की ओर से जोधपुर डिस्कॉम में व्याप्त भ्रष्टाचार, कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 19 जनवरी 2026 को प्रस्तावित आमरण अनशन स्थगित कर दिया गया है।
कर्मचारी नेता रामकुमार व्यास ने बताया कि फिलहाल सरकार और संघठन के बीच कर्मचारी हितों पर बिंदुवार चर्चा होने के लिए द्विपक्षीय वार्ता का समय देने के कारण आगामी समय तक आमरण अनशन स्थगित कर दिया गया है। व्यास ने बताया कि राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ से हमारा संबंध है, ऐसे में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास और सरकार के विधुत विभाग के मंत्री के बीच हुई सहमति और शीघ्र ही मांगों पर शिष्ट मंडल की चर्चा होगी। तब तक के लिए जोधपुर विधुत वितरण निगम कर्मचारी मजदूर संघ द्वारा घोषित दिनांक 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से आमरण अनशन का निर्णय स्थगित किया जाता है क्योंकि जोधपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक द्वारा 20 जनवरी 2026 को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।
















