Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ कारतूस और 17 लाख रुपए की...

अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ कारतूस और 17 लाख रुपए की नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सहित एक आरोपी मोहम्मद राशिद उर्फ लाला पुत्र उस्मान गनी उम्र 41 साल निवासी चांद रोङ ख्वाजा महल भुट्टों का मोहल्ला को गिरफ्तार कर उसके पास 17 लाख 5 हजार 440 रुपए भी बरामद किए है। आरोपी के कब्‍जे से मादक पदार्थ एम. डी. (मिफिड्रोन) वजन 05.29 ग्राम और अलग-अलग किस्म के कुल 07 अवैध कारतूस जब्त किए गए है।

टीम व कार्यवाही

हेमन्त शर्मा महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेन्ज, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर तथा चक्रवर्ती सिंह राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के निकटतम सुपरविजन में व अनुष्ठा कालिया सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सदर बीकानेर के सुपरविजन व निर्देशन में सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में हंसराज उप निरीक्षक मय टीम को सूचना प्राप्त हुई कि भुट्टा का बास निवासी मोहम्मद राशिद उर्फ लाला व उसका भाई जाहिद हुसैन दोनों मिलकर घर पर ही चोरी छिपे अवैध व गैर कानूनी काम करते हैं। अगर घर पर दबिश दी जाए तो अवैध गैर कानूनी सामग्री, हथियार आदि बरामद हो सकते हैं। जिस पर पुलिस टीम व डॉग स्कॉड टीम के साथ मोहम्मद राशिद उर्फ लाला के मकान पर दबिश दी गई तो मोहम्मद राशिद उर्फ लाला के घर से तलाशी में मोहम्मद राशिद उर्फ लाला पुत्र उस्मान गनी के कब्‍जे से अवैध मादक पदार्थ एम. डी. (मिफिङ्गोन) शुद्व वजन 5.29 ग्राम, अवैध कारतूस 12 बौर 3 नग एम.ङी. पिस्टल कारतूस 2 नग, थ्री नोङ थ्री 1 नग, एसएलआर का कारतूस 1 नग कुल 7 नग, अवैध मादक पदार्थ कि बिक्री राशि 1705440 रूपये (अखरे सतराह लाख पांच हजार चार सौ चालीस रूपये) भारतीय मुद्रा, अवैध मादक पदार्थ एमङी (मिफिड्रोन) सप्लाई मे प्रयुक्त होने वाली प्लास्टिक की जीपर युक्त 2 बङी व 4 छोटी जीपर युक्त थैलिया (पाऊचनुमा) जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्मस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही में शामिल टीम

सुरेन्द्र पचार थानाप्रभारी पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर

हंसराज उपनिरीक्षक पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर

मदन लाल सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर

शब्दल अली कांस्‍टेबल 1524 पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर

भागीरथ कांस्‍टेबल 716 पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर

ममता महिला कांस्‍टेबल 1942

संतराम कांस्‍टेबल 321 स्वान दल सीआईडी सीबी बीकानेर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!