Saturday, April 20, 2024
Hometrendingपुष्करणा युवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, इन विषयों पर हुआ...

पुष्करणा युवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, इन विषयों पर हुआ मंथन….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com अखिल भारतीय पुष्करणा युवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन सूरदासाणी पुरोहित बगेची में रविवार को हुआ। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जोधपुर हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश पुरोहित, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्याम पुरोहित को सर्वसम्मति से चुना गया। समाजसेवी मक्खन लाल व्यास व राजेश चूरा को राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है।

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी शंकर लाल पुरोहित, अजय बोहरा सहित निर्मल व्यास राजेन्द्र किराडू , मुकुन्द व्यास, बलदेव रंगा, कर्मचारी नेता लक्ष्मण पुरोहित, भंवर पुरोहित, सुशील किराड़ू, भूर सिंह जोशी, किसन लाल ओझा, नरेश व्यास, हरगोपाल पुरोहित, मनोज व्यास सहित समाज के गणमान्य लोग रहे। मंच संचालन लक्ष्मण पुरोहित ने किया। इस अवसर पर मक्खन लाल व्यास ने कहा कि इस संगठन से समाज मे शिक्षा व रोजगार के लिए काम हो जिससे समाज की प्रगती व उन्नति होगी। समाजसेवी राजेश चूरा ने कहा कि संस्था की कार्यकारिणी का गठन होने पर बहुत प्रसन्नता हुई व किसी एक उद्देश्य पर काम होना चाहिए जिससे जो काम करना चाहते है उसका अधिक से अधिक लोगों को फायदा होना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत जोशी ने कहा कि संस्था के गठन से समाज मे शिक्षा व रोजगार जैसे उद्देश्यों पर काम होगा व संस्था की जिलेवार कार्यकारिणी का गठन होगा। राष्ट्रीय कार्यकारणी योजना बनाकर काम करेगी व अधिक से अधिक सदस्यों को जोडना व संस्था के उद्देश्यों पर काम करने के लिए योजना बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य होगा। सचिव ओमप्रकाश पुरोहित ने सभी का स्वागत करते हुए आभार बताया। संयोजक व कोषाध्यक्ष श्याम पुरोहित ने संस्था का परिचय व उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि संस्था का गठन समाज मे नव निर्माण के लिए सही दिशा व दशा पर काम होना चाहिए।

powar lifter rohit ojha bikaner
powar lifter rohit ojha bikaner

इधर, नवगठित अखिल भारतीय पुष्करणा युवा संघ की ओर से एशियन पॉवर लिफ्टिग मे गोल्ड मैडल विजेता रोहित ओझा का सूरदासाणी पुरोहित बगेची मे स्वागत व सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत जोशी ने कहा कि रोहित ओझा पर समाज का गर्व है इससे नवयुवकों को प्रेरणा लेनी चाहिए। संस्था संयोजक श्याम पुरोहित ने  सभी उपस्थित समाज के गणमान्य लोगो का आभार व्यक्त किया व संस्था ऐसे नवयुवकों के लिए जो सहयोग कर सकती है वो करेगी।

राजस्‍थान : भीषण गर्मी में भी मतदाताओं ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, जानिये….कहां कितनी हुई वोटिंग…..

Bikaner news politics crime university education

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular