![Ad](/wp-content/uploads/2025/01/nrk-typing-college.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/11/hi-tech-classes-bikaner.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Arihant-Properties-And-Developers.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2025/01/Nirala-Optical-Bikaner.gif)
बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिला उद्योग संघ ने बीकानेर में गैस पाइप लाइन सुविधा मिलने की ओर एक कदम बढाने और सकारात्मक प्रयास करने के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया।
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा है कि केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बार–बार प्रयासों से बीकानेर में सीएनजी एवं पीएनजी गेस स्टेशन स्थापित करने के लिए हिन्दुस्तान नेचुरल गैस की टीम द्वारा गेस स्टेशन स्थापित करने के लिए खारा और गजनेर में जमीन तलाशने का काम शुरू कर दिया गया है। नेचुरल गेस प्लांट लगाने के लिए भारत सरकार के साथ हिन्दुस्तान नेचुरल गैस का करार हुआ है और हिन्दुस्तान नेचुरल गैस की टीम को प्लांट लगाने के लिए लोकेशन विजिट भी की गई है। केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सकारात्मक प्रयासों से बीकानेर को गैस पाइप लाइन बिछाने की मंजूरी प्राप्त हो पाई है। गैस सप्लाई करने के लिए खारा और गजनेर में दो स्टेशन बनाए जायेंगे। नेचुरल गैस प्लांट लगाने से सिरेमिक्स, फ़ूड और वूलन इंडस्ट्री को फायदा होगा। इससे सिरेमिक्स उद्योग काफी पनपेगा क्योंकि वर्तमान में टाइल्स बनाने के लिए कच्चा माल यहाँ से मौरवी जाता है और सस्ता इंधन मिलने की दशा में टाइल्स का कारोबार बीकानेर में बड़े स्तर पर हो सकेगा। साथ ही बीकानेर फ़ूड तथा वूलन का भी हब है इससे इंडस्ट्री को सस्ता इंधन उपलब्ध हो सकेगा। प्राकृतिक गैस एलपीजी की तुलना में 30 प्रतिशत सस्ती और सुरक्षित और प्रदूषण रहित है।
राजस्थान : खुलने वाला है तबादलों का पिटारा, इन अफसरों का लगेगा नंबर, विधायकों-मंत्रियों की चलेगी…
![Ad](/wp-content/uploads/2023/03/Mn-Hospital-Bikaner.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Roopji.gif)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/12/Goyal.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/05/development-ultrasound.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2021/12/Dr-Shayam-Agarwal-Hospital-Bikaner-1.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2023/10/Narayan-Vihar.gif)