Hometrendingरेजिडेंट डॉक्‍टर राकेश सुसाइड मामले को लेकर दिया जा रहा धरना समाप्‍त,...

रेजिडेंट डॉक्‍टर राकेश सुसाइड मामले को लेकर दिया जा रहा धरना समाप्‍त, मांगों पर बनी सहमति

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जोधपुर में एस. एन. मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर राकेश विश्नोई की आत्महत्या मामले में परिजनों और सरकार के बीच मांगों को लेकर सहमति बनने के बाद धरना खत्म कर दिया गया है। अब डॉ. राकेश के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर राकेश के परिजन और समर्थक एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे थे। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल भी शुक्रवार को धरने में शामिल हुए और उन्होंने सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राकेश अंतिम समय तक खुद को बचाने की गुहार लगा रहा था, लेकिन प्रशासन ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई।

हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान भी किया था, लेकिन उससे पहले ही सरकार और परिजनों के बीच समझौता हो गया। पुलिस ने एहतियातन टोंक रोड और जेएलएन मार्ग को जोड़ने वाली मोर्चरी रोड पर बेरिकेडिंग भी कर दी थी। बेनीवाल की गाड़ी को धरनास्थल तक जाने से रोक दिया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular