Thursday, May 14, 2026
Hometrendingआईआईटी खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली पर जारी होगा 75 रुपये का सिक्का

आईआईटी खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली पर जारी होगा 75 रुपये का सिक्का

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आईआईटी खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली पर 75 रुपये का सिक्का जारी होगा! वर्ष 1951 में स्थापित, यह संस्थान स्थापित होने वाला पहला प्रौद्योगिकी संस्थान है और इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। आईआईटी खड़कपुर को 2019 में भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा दिया गया है। इस वर्ष यह संस्थान अपने स्थापना की 75वीं वर्षगांठ यानी कि प्लेटिनम जुबली मना रहा है। इस खास अवसर पर भारत सरकार 75 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने इस संबंध में 12 अगस्त 2025 को गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सिक्कों और करेंसी नोटों का संग्रह और अध्ययन करने वाले प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार, आईआईटी खड़कपुर के 75 रुपये के सिक्के का वजन 40 ग्राम है जो शुद्ध चांदी से बना है। सिक्के के एक तरफ आईआईटी खड़कपुर की प्लेटिनम जुबली का लोगो बना है जिसके ऊपरी परिधि पर हिंदी में तथा निचली परिधि पर अंग्रेजी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़कपुर लिखा है। इस लोगो के ठीक नीचे हिंदी तथा अंग्रेजी में प्लेटिनम जुबली लिखा है। सिक्के के दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे रुपए के प्रतीक चिन्ह के साथ मूल्यवर्ग 75 लिखा है जिसके दाएं और बाएं हिंदी तथा अंग्रेजी में भारत लिखा है।

सुधीर ने बताया कि इस सिक्के का निर्माण भारत सरकार की कोलकता टकसाल में हुआ है। यह सिक्का कभी प्रचलन में नहीं आयेगा, जारी होने के कुछ समय बाद कोलकता टकसाल द्वारा बिक्री किया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!