Friday, June 5, 2026
Hometrendingकार्यालय में जाने से रोका तो कांग्रेेस नेता धरने पर बैठ गई,...

कार्यालय में जाने से रोका तो कांग्रेेस नेता धरने पर बैठ गई, आखिरकार….

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजधानी स्थित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में चल रही बैठक में भाग लेने के लिए कार्यालय के अंदर जाने से मना करना कांग्रेस प्रदेश सचिव को इतना नागवार गुजरा की वो वहीं पर धरने पर बैठ गई। यही नहीं प्रदेश सचिव संगीता गर्ग धरनास्थल पर ही बिलखते हुए महिलाओं के अपमान को लेकर नेताओं पर आरोप भी जडऩे शुरू कर दिए।

मामले के अनुसार बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक चल रही थी। इस दौरान किसी भी नेता को मुख्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। जब संगीता गर्ग पार्टी मुख्यालय पहुंचीं तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। सेवादल कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्टेट इलेक्शन कमेटी की बैठक है, इसलिए किसी पदाधिकारी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इस पर प्रदेश सचिव संगीता गर्ग नाराज होते हुए अंदर जाने की जिद करने लगी लगीं, लेकिन सेवादल कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। आखिर उकता कर संगीता गर्ग पार्टी मुख्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गईं।

इस दौरान गर्ग ने आरोप लगाया कि लगातार वह 4 साल से इस तरह का बर्ताव महसूस कर रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब दूसरे नेताओं को अंदर जाने दिया जा रहा है तो फिर उन्हें क्यों रोका जा रहा है? आखिरकार मामला बढ़ता देख अंदर बैठे वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें अंदर प्रवेश करने की इजाजत देनी पड़ गई।

कलक्टर के निर्देश : चालू करो टॉय ट्रेन, मुफ्त सैर करेंगे बच्चे, जूनागढ़ सामने नहीं लगेंगे ठेले…

मनी लॉड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी में पूछताछ, 8 बजे तक होगी…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!