Friday, April 24, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान के इस शहर में हो सकती है सबसे धनी परिवार के...

राजस्थान के इस शहर में हो सकती है सबसे धनी परिवार के बेटे की शादी!

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/उदयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। देश के सबसे उद्योगपति मुकेश धीरूभाई अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी की शादी राजस्थान के उदयपुर में हो सकती है। अम्बानी परिवार शादी होने की तैयारियों के सिलसिले में इसी सप्ताह उदयपुर आ सकता है। यहां वे शादी की लोकेशन देखने के लिए आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अम्बानी के बेटे आकाश की शादी इसी साल होने जा रही है। संभावना यह जताई जा रही है कि शादी के डेस्टिनेशन के रूप में उदयपुर को फाइनल किया जा सकता है। शादी को लेकर नाथद्वारा में भी एक कार्यक्रम रखा जा सकता है, लेकिन इसे अभी फाइनल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि आकाश अंबानी की सगाई श्लोका मेहता के साथ गत 24 मार्च को हुई थी। सगाई का जश्न मनाने के लिए मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों के लिए अंबानी परिवार ने एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थी।

आकाश की होने वाली संगिनी श्लोका मेहता देश के सबसे सफल हीरा कारोबारी रशेल मेहता की बेटी हैं। श्लोका मेहता की मां का नाम मोना मेहता है। श्लोका अपने भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। उनके भाई वीराज मेहता व बहन दिया मेहता की शादी हो चुकी है। अंबानी परिवार और मेहता परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ही परिवार मूल रूप से गुजरात के हैं।

स्कूल में हुई जान-पहचान

बताया जाता है कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने एक साथ धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है और ये दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। श्लोका अपने स्कूल की मेधावी छात्रा रही हैं और शुरू से ही सामाजिक कार्यों में उनकी रुचि रही है। श्लोका मेहता कनेक्टफोर नामक एक कंपनी की सह संस्थापिका के तौर पर काम संभाल रही है। वो इसके माध्यम से एनजीओ को मदद करती हैं।

आईजी ने दिखाए तेवर, बोले- हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ चलाओ अभियान

नकली घी के कारोबार ने पकड़ी दुगुनी रफ्तार, सिस्टम मूकदर्शक

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!