Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमुख्‍यमंत्री ने बीकानेर देहात के पदाधिकारियों से लिया संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों...

मुख्‍यमंत्री ने बीकानेर देहात के पदाधिकारियों से लिया संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों का वन टू वन फीडबैक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार को हुई संभाग स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर देहात भाजपा के पदाधिकारियों से संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों का वन टू वन फीडबैक लिया।

बैठक में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने संगठन की गतिविधियों और संगठन द्वारा किए गए कार्यों और आगामी संरचना का फीडबैक दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक लाभ मिले ये सुनिश्चित करना संगठन की जिम्मेदारी है। जो अधिकारी सरकार की योजनाओं में सहयोग ना करें उसकी शिकायत जिलाध्यक्ष के माध्यम से सीधा मुझे करेंं। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले यही हमारी सरकार की मंशा है।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचन्द सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, तोलाराम कूकना उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!