Hometrendingबेटियों को प्रोत्‍साहित करने वाली विभिन्‍न योजनाओं में 26 फरवरी तक कर...

बेटियों को प्रोत्‍साहित करने वाली विभिन्‍न योजनाओं में 26 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना व पद्माक्षी योजना के तहत लाभ से वंचित शेष बालिकाओं के आवेदन स्कूल लॉ​गिन से करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई है। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक द्वारा इन आवेदनों का प्रमाणीकरण/सत्यापन 28 फरवरी तक करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही गार्गी पुरस्कार योजना व बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना वर्ष 2025-26 की वे पात्र बालिकाएं जिनका आवेदन पात्रता के दस्तावेज या जन आधार अपडेशन नहीं होने के कारण ऑन लाइन नहीं किया जा सका, उनका आवेदन भी शाला दर्पण बेनेफिशियरी स्कीम पोर्टल पर संबंधित विद्यालय के लॉगिन से 28 फरवरी तक भरा जा सकता है। संयुक्त शासन सचिव प्रारंभिक शिक्षा (आयोजना) विभाग एवं निदेशक बालिका शिक्षा फाउंडेशन श्रीमती मुन्नी मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना, पद्माक्षी पुरस्कार योजना व बालिका प्रोत्साहन योजना वर्ष 2025-26 और गार्गी पुरस्कार योजना (प्रथम व द्वितीय किश्त) की चयनित पात्र बालिकाओं को प्रथम चरण में पुरस्कार राशि का अंतरण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular