Saturday, April 20, 2024
Hometrendingमुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख...

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com डॉ. सविता बेन अम्बेडकर योजना के अंतर्गत अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अभी तक यह राशि 5 लाख रुपए मिलती रही है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित ‘डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना’ के अन्तर्गत अन्तर्जातीय विवाह के उपरान्त 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि में से 5 लाख रुपए 8 वर्ष के लिए फिक्स्ड डिपोजिट कराए जाएंगे। शेष 5 लाख रुपए संयुक्त बैंक खाते में जमा कराए जाएंगे। आपको बता दें कि गहलोत द्वारा 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular