Hometrendingभाजपा ने संभागों में नियुक्‍त किए प्रभारी, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्‍नोई...

भाजपा ने संभागों में नियुक्‍त किए प्रभारी, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्‍नोई को मिली अहम जिम्‍मेदारी

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्‍मक गतिविधियां तेज हो गई है। लगातार नियुक्तियों का दौर चल रहा है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है।

प्रदेश अध्‍यक्ष की ओर से जारी सूची के अनुसार, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम को बीकानेर संभाग, प्रदेश महामंत्री (मुख्‍यालय प्रभारी) श्रवण सिंह बगड़ी को जयपुर, प्रदेश उपाध्‍यक्ष बिहारी लाल विश्नोई को भरतपुर, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल को अजमेर, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी को जोधपुर, प्रदेश उपाध्‍यक्ष नाहर सिंह जोधा को उदयपुर, प्रदेश उपाध्‍यक्ष अल्का मूंदड़ा को कोटा संभाग का प्रभारी नियुक्‍त किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular