HometrendingRajasthan Weather : आज सात जिलों में शीतलहर, 16 जिलों में कोहरे...

Rajasthan Weather : आज सात जिलों में शीतलहर, 16 जिलों में कोहरे का अलर्ट, तीन दिन रहेगा जोर

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में शीतलहर और कोहरे का दौर शुरू होने के साथ आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। इस बीच, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए सात जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक, चूरू में आगामी तीन दिन शीतलहर चलने की संभावना है। शेष भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ में घने कोहरे का भी येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 6 जनवरी को धौलपुर, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां, झालावाड़ जिलों में कोहरा छाने का तथा अलवर, जयपुर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने सात और आठ जनवरी को चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और जयपुर में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश के आठ शहरों में रात का पारा पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान

सीकर के पलसाना में 0.2 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर

फतेहपुर में 1.1

सीकर में 2.8

चूरू और सिरोही में 4.4

लूणकरणसर में 2.8

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular