





बीकानेर Abhayindia.com केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निजी सचिव तेजाराम मेघवाल का जन्मदिन भाजपा गंगाशहर मंडल द्वारा बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह में दिव्यांग बच्चों के साथ सादगीपूर्ण एवं सेवा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया गया तथा उन्हें अल्पाहार वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। सभी ने तेजाराम मेघवाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद मेघवाल ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाना सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का श्रेष्ठ उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से समाज में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा मिलता है तथा जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का अवसर प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में एल.डी. पंवार, संपत पारीक, मुल्तान, संतोष महाराज, मनीष सोनी, मंडल महामंत्री जसकरण मारू, गोविंद सारस्वत, शिव गहलोत, विनोद भाटी, शिव प्रजापत, गिरधारी सिंह, जेठमल मेघवाल, संजय सोनी, श्रीमती भानु आनंद, ललित चांवरिया, शिव जेदिया, मोहित जैन, दीपक गहलोत, योगेश गहलोत, नीरज विधानी, मुकुल गहलोत, हरिकांत शर्मा, भैरू सोनी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।








