Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमैरिज गार्डन पर चलेगा सख्ताई का डंडा, इस तरह तैयार की जा...

मैरिज गार्डन पर चलेगा सख्ताई का डंडा, इस तरह तैयार की जा रही सूची…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) शहर में बिना अनुमति चल रहे मैरिज गार्डन संचालकों पर सख्ताई का डंडा चलेगा। इस संबंध में नगर निकाय मंत्री शांति धारीवाल ने अभी हाल ही में निकाय अधिकारियों की मीटिंग में दिशानिर्देश जारी किये है। निर्देशों के तहत शहरभर में मैरिज गार्डनों का सर्वे कर उनकी सूची तैयार की जायेगी और इनके संचालकों को नोटिस जारी कर जुर्माना और सीज करने की कार्यवाही की जायेगी। नियमानुसार मैरिज गार्डन संचालन के लिये राजस्थान नगरपालिका 2009 (अधिनियम संख्या 18) की प्रदत्त शक्तियों के अनुसार नगर निगम से अनुमति लेना आवश्यक है। 

जानकारी के अनुसार बीकानेर शहर में करीब 165 मैरिज गार्डन बिना अनुमति के चल रहे है, जिन्हें नाजायज श्रेणी में दर्ज कर जुर्माना वसूली एवं सीज करने की कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब रहे कि शहर में ज्यादातर मैरिज गार्डन रिहायशी इलाकों में हैं, इनमें होने वाले शादीसमारोह में बजने वाला कान फोड़ू संगीत लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। आसपास रहने वाले लोग भी ब्याहशादी का मामला होने पर शिकायत नहीं देते। यह एक या दो दिन की बात नहीं होकर सावों की सीजन में ऐसा ही चलता रहता है। यहां तक कि मैरिज गार्डन संचालकों की ओर से आयोजकों से किराया आदि लेने के बावजूद पार्किंग आदि की व्यवस्था नहीं की जाती। ऐसे में शादी समारोह में आने वाले लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे ट्रेफिक जाम हो जाता है। 

बताया जाता है कि शहर के कई मैरिज गार्डन तो ऐसे भी चिन्हित किये गये है, जो बिना भूमि रूपातंरण के आवासीय परिसरों में संचालित हो रहे है। ऐसे मैरिज गार्डनों की सूची तैयार करने के लिये नगर निगम अधिकारियों के साथ नगर विकास न्यास अधिकारियों को भी लगाया गया है।

वूलन मिल में काम करने वाली लड़की को मिल के ही नौ जने भगा ले गए, केस दर्ज

शादियों में मितव्ययिता की ऐसे मिसाल बना बीकानेर का ‘पुष्करणा सावा’

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!