Hometrendingशिक्षक भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन उपस्थिति रही सबसे कम 63.10 प्रतिशत

शिक्षक भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन उपस्थिति रही सबसे कम 63.10 प्रतिशत

जयपुर Abhayindia.com तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के अंतर्गत बुधवार को आखिरी दिन सिंधी विषय के 9 पदों पर हुई परीक्षा के लिए 271 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 100 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। ऐसे में तक हुई परीक्षाओं में आज सबसे कम 63.10 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। आपको बता दें कि यह परीक्षा पांच दिन नौ पारियों में आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 9 लाख 65 हजार 365 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 9 लाख 2 हजार 325 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि 63 हजार 40 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल उपस्थिति 93.47 फीसदी रही।

बोर्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद के अनुसार परीक्षा पूरी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संपन्न कराई गई है।अब पहले आंसर की जारी की जाएगी। संभावना यही जताई जा रही है कि अप्रैल में परीक्षा का रिजल्ट जारी हो जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular