






बीकानेर Abhayindia.com न्यायालय की ओर से अभियुक्त के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की अनुपालना नहीं होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर से की गई है। भरण पोषण के एक मामले पीडित वरिष्ठ नागरिक की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए गए परिवाद में बताया गया है कि फौजदारी मुकदमा संख्या 378 /2025 में अभियुक्त श्याम सुन्दर व्यास के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों की आज तक अनुपालना नहीं की गई है।
परिवादी ने बताया कि न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ 04/07/2025, 29/07/2025 व 04/09/2025 को गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। उक्त वारंट जारी होने के बावजूद अब तक उन्हें निष्पादित नहीं किया गया है, जो अत्यंत चिंताजनक विषय है। हमें यह बताया गया कि अभियुक्त बीकानेर में उपस्थित नहीं है, जबकि वास्तविकता यह है कि वह बीकानेर में ही देखा जा रहा है तथा विभिन्न पुलिस थानों में नियमित रूप से आना-जाना कर रहा है।


