Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकांग्रेस नेता सुषमा बारुपाल का निधन, कांग्रेसजनों ने जताया शोक, खाजूवाला से...

कांग्रेस नेता सुषमा बारुपाल का निधन, कांग्रेसजनों ने जताया शोक, खाजूवाला से लड़ा था चुनाव

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्या सुषमा बारूपाल के निधन पर कांग्रेस जनों ने शोक प्रकट किया है। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुषमा बारूपाल का निधन 16 फरवरी 2026 की रात्रि को हृदयाघात से हो गया। उनके निधन की खबर से बीकानेर जिला कांग्रेस में शोक की लहर छा गई।

सुषमा बारूपाल की देह आज दोपहर में एक बजे पंचतत्व में विलीन हुई उनकी पार्थिव देह को उनके पुत्र अरुण कुमार ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उनकी पुत्रियां भी उनके साथ रही। दोपहर 12.30 बजे रथखाना स्थित उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, प्रदेश कांग्रेस महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस, डेयरी अध्यक्ष नोपाराम जाखड़, महासचिव राहुल जादूसंगत, पूर्व पार्षद हजारीमल देवड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

बीकानेर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रदेश कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रहीं सुषमा बारूपाल ने कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहीं और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान देती रहीं।

उनके निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पीसीसी महासचिव जिया उररहमान आरिफ पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, डेयरी अध्यक्ष नोपाराम जाखड़, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, सुमित कोचर महासचिव राहुल जादुसंगत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद पडिहार, रामनाथ आचार्य, अकरम अली, ओबीसी महिला अध्यक्ष उमा सुथार ओबीसी प्रदेश सचिव नवनीत कौर खत्री, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, महिला जिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ सहित अनेक कांग्रेस जनों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ और समर्पित नेत्री को खो दिया है। सुषमा बारूपाल, पूर्व राज्यसभा सांसद जमुना बारूपाल की पुत्रवधू थीं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!