Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingभ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर हमें धरना देने के लिए मजबूर कर रहा...

भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर हमें धरना देने के लिए मजबूर कर रहा है प्रशासन  : पूर्व मंत्री भाटी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने नन्दीशाला सच्चियाय गौ-सेवा समिति मण्डल, गोगड़ियावाला तहसील बज्जू के मामले को लेकर कहा है कि प्रशासन भ्रष्‍टाचारियों को संरक्षण देकर हमें धरना देने पर मजबूर कर रहा है।

पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि इस मामले में 30.05.2025, 05.06.2025 व 09.06.2025 को पत्र लिखकर अग्रिम कार्यवाही के लिए अवगत कराया गया था लेकिन नन्दी शाला के दोषी पदाधिकारियों पर संयुक्त जांच कमेटी की सूचना पर कोई कार्यवाही नहीं कर 20 जून 2025 को निरीक्षण करने का चोरों को सावधान होने की लिखित में सूचना देकर जांच का नाटक किया जा रहा है।

भाटी ने बताया कि जिला बीकानेर में राज्य सरकार द्वारा अनुदानित गौशालाओं के निरीक्षण, निगरानी, अनुदान का भुगतान करने के लिए जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् व संयुक्त निदेशक पशु पालन विभाग बीकानेर की समिति गठित की हुई है। जिले की करीबन 176 गौशालाओं को अनुदान दिया जा रहा है लेकिन इस समिति के किसी सदस्य ने कभी अनुदानित गौशालाओं की कभी जांच नहीं की है। गत दिनों में मेरे द्वारा प्रदेश व बीकानेर की गौशालाओं की शिकायत करने पर काफी गौशालाओं में गौधन गौशालाओं में इकठ्ठा कर संख्या पूरी करने का प्रयास किया है लेकिन जिला प्रशासन व पशु पालन विभाग ने कभी इनकी जांच नहीं की है।

भाटी ने कहा कि जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग की चोरों को संरक्षण देने की हठधर्मिता के कारण गौ-प्रेमियों में काफी रोष है। यदि समय रहते नन्दी शाला सच्चियाय गौ-सेवा समिति मण्डल, गोगड़ियावाला तहसील बज्जू के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो हमें धरना देने पर मजबूर होना पड़ेगा ।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!