Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मानसून की मेहरबानियां, बीकानेर सहित कई जिलों में उम्‍मीद से...

राजस्‍थान में मानसून की मेहरबानियां, बीकानेर सहित कई जिलों में उम्‍मीद से दुगुना बरसा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की खूब मेहरबानियां बरस रही है। हालांकि इससे गर्मी से राहत मिली है, लेकिन पूर्वी राजस्थान में जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुई बारिश के बाद यहां सेना अलर्ट मोड पर है। आपको बता दें कि प्रदेश में अब तक सामान्य से 52 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसमें बीकानेर, गंगानगर और जैसलमेर ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से लगभग दो गुना ज्यादा पानी बरसा है।

इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में आज बारिश होगी। जयपुर दौसा, टोंक, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं उत्तर पूर्वी क्षेत्र झुंझुनू में भी अच्छी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ और श्रींगंगानगर जिलों में भी बारिश की संभावना है।

इधर, गत वर्ष की तुलना में देखा जाए तो 16 जुलाई तक जयपुर के बांधों में 12.8 प्रतिशत ही पानी आया था जो इस बार 19.6 प्रतिशत है। जोधपुर के बांध गत वर्ष 5.1 प्रतिशत भरे थे जो इस बार 5.8 प्रतिशत भरे हैं। कोटा संभाग के 82 बांध गत वर्ष 16 जुलाई तक 56.7 फीसदी भरे थे जो इस बार 78.6 फीसदी भरे हुए हैं और उदयपुर संभाग के 245 बांध गत वर्ष 32.6 प्रतिशत भरे थे जो इस बार 37.1 प्रतिशत भरे हुए हैं। यानी गत वर्ष 16 जुलाई को प्रदेश के 716 बांध 34.00 प्रतिशत भरे थे जो इस बार 44.44 प्रतिशत भरे चुके हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!