Hometrendingसीएम गहलोत जा सकते हैं दिल्‍ली, तो टल जाएगी सरकार के कामकाज...

सीएम गहलोत जा सकते हैं दिल्‍ली, तो टल जाएगी सरकार के कामकाज की समीक्षा की बैठकें…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से सरकार के कामकाज की समीक्षा और विभागों की प्रगति रिपोर्ट लेने के लिए 21 और 22 जुलाई को जयपुर के ओटीएस में होने वाली बैठकें अब टलने के आसार हैं।

बताया जा रहा है कि 21 जुलाई को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली में ईडी के सामने पेश होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 21 जुलाई को दिल्ली जा सकते हैं, जिसके चलते समीक्षा बैठकों को आगे के लिए टाला जा सकता है। इसकी दूसरी वजह जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन भी है। सोनिया गांधी की 21 जुलाई को दिल्ली में ईडी के सामने पेशी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से भी जयपुर में ईडी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और 22 जुलाई को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular