Thursday, May 14, 2026
Hometrendingरोडवेज में तकनीकी फर्जीवाड़े का खुलासा, गुप्‍त डिवाइस से टिकट जारी कर...

रोडवेज में तकनीकी फर्जीवाड़े का खुलासा, गुप्‍त डिवाइस से टिकट जारी कर रहा था बस सारथी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में भ्रष्टाचार और तकनीकी फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है। बीकानेर-जयपुर रूट पर चल रही एक रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान पाया गया कि बस सारथी यात्रियों को रोडवेज की आधिकारिक ईटीएम मशीन के बजाय किसी बाहरी गुप्त डिवाइस से टिकट जारी कर रहा था। यह कार्रवाई बीकानेर आगार की मुख्य प्रबंधक इंद्रा गोदारा और सह प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला राजपुरोहित के नेतृत्व में की गई।

घटनाक्रम के अनुसार, टीम ने विद्याधर नगर (जयपुर) से बीकानेर वाया अजमेर-नागौर जा रही बस को नोखा के पास ‘बुदरों की ढाणी’ के निकट रुकवाया। जब अधिकारियों ने यात्रियों के टिकट चेक करना शुरू किए, तो वे दंग रह गए। बस में सवार 10 यात्रियों के पास जो टिकट थे, वे दिखने में तो रोडवेज जैसे थे, लेकिन उनकी सीरीज और नंबरिंग रोडवेज के रिकॉर्ड से बिल्कुल अलग थी। जांच में आरोपी बस सारथी की पहचान अंकित बिश्नोई (निवासी अलाय, नागौर) के रूप में हुई है। पूछताछ और जांच में सामने आया कि अंकित ने रोडवेज द्वारा उपलब्ध करवाई गई आधिकारिक ईटीएम मशीन को एक तरफ रख दिया था। जैसे ही अधिकारियों ने फर्जीवाड़े की पुष्टि की, आरोपी अंकित बिश्नोई मौका पाकर मशीन और टिकट की नकदी लेकर बस से फरार हो गया। टीम को तलाशी के दौरान मशीन कवर के अंदर से 6 और संदिग्ध फर्जी टिकट बरामद हुए हैं। आगार प्रबंधक इंद्रा गोदारा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अंकित बिश्नोई के खिलाफ नोखा थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!