Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingटारगेट पाइंट के विद्यार्थियों का 10वीं सीबीएसई और आरबीएसई के घोषित परिणामों...

टारगेट पाइंट के विद्यार्थियों का 10वीं सीबीएसई और आरबीएसई के घोषित परिणामों में शानदार प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में परीक्षा परिणामों अग्रणी शिक्षण संस्थान टारगेट पाइंट के विद्यार्थियों ने 10वीं सीबीएसई और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के घोषित परिणामों में शानदार प्रतिशत के साथ उत्‍तीर्ण की है। टारगेट पाइंट ने अपना शत प्रतिशत का सुयश कायम रखा और हर वर्ष की तरह एक बार फिर बीकानेर में सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया जो उनकी मेहनत और समर्पण के बदौलत प्राप्त हुआ है।

संस्थान के निदेशक दीपक सिंह भदौरिया ने बताया कि विद्यार्थी फरहान ने 98.6 प्रतिशत के साथ टॉप किया। साथ ही आसिन ने 98.2 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा वरनिका व देवाश ने 97 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहींं, संस्थान के 19 विधार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, 36 विधार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक, 49 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। देवाश ने गणित विषय में सर्वाधिक 100 में से 99 अंक, फरहान व वरनिका ने साइंस में 100 में से 99 अंक, वैभव, आसिन फरहान ने अंग्रेजी में 100 में से 99 अंक, दक्षा ने एसएसटी में 100 में से 98 हासिल कर अपना व संस्था का नाम गौरवान्वित किया। दीपक सिंह सर ने बताया कि पिछले 23 वर्षों से बेहतर फैकल्टी और परफैक्ट रिजल्ट देना हो हमारा ध्येय है।

दीपक सिंह सर ने बताया कि टारगेट पाइंट में पिहले 23 वर्षों में पढ़े हुए विद्यार्थी सैकड़ो की संख्या में विधार्थी आज सरकारी सरकारी, गैर गैर सरकारी संस्थाओं में उच्च पद पर कार्यरत है और हमारा ध्येय विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान कर उनके सपनों को साकार करने में मदद करना है। दीपक सर ने सभी होनहारों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!