Saturday, May 16, 2026
Hometrendingसिंथेसिस के हारून ने नैस्ट परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सिंथेसिस के हारून ने नैस्ट परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पुरानी शिवबाड़ी रोड़ स्थित सिंथेसिस कोचिंग के निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी के अनुसार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइन्स एजुकेशन एवं रिसर्च की प्रवेश परीक्षा नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (नैस्ट) 22 जून को आयोजित हुई थी। जिसमें संस्थान के हारून अली ने 622 ऑल इंडिया रैंक और ओबीसी में 128 रैंक प्राप्त की है। इनके पिता शेर मोहम्मद व्यवसायी व माता जरीना बानो गृहणी है।

संस्थान से कुल 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिसमें कनिष्का सारण, आर्या,बारहवीं के साथ श्री गोस्वामी और मोनिका डूडी उच्च रैंक वाले विधार्थी हैं। इन विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्थान की मेंटर्स टीम द्वारा विशेष मार्गदर्शन को दिया। इस परीक्षा में कुल 40770 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 3007 विद्यार्थी चयनित हुए है। इसमें क्वालिफायिंग पर्सेन्टाइल जनरल श्रेणी में 95, ओबीसी श्रेणी में 90, एससी एसटी श्रेणी में 50 पर्सेंटाइल रही है।

यह परीक्षा पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित करवाया जाती है। इस प्रोग्राम में चयनित उम्मीदवारों को दिशा स्कॉलरशिप (परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित) के अंतर्गत 60,000 (वार्षिक) एवं समर इन्टर्नशिप के लिए 20,000 (वार्षिक) का प्रावधान है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!