बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों ने कानून के द्वारा प्रदत्त संस्थापन अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के लिए जारी शिक्षा ग्रुप -1 के पत्र दिनांक 02.07.2025 के पुरजोर विरोध में आज निदेशालय परिसर में मानव श्रृंखला बना कर मुख्य प्रशासनिक भवन का घेराव किया। कर्मचारियों ने हुंकार भर कर नारे के जोश के साथ प्रदर्शन किया।
संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक गोविन्द नारायण श्रीमाली ने कर्मचारियों से सामूहिक चर्चा की। इस विषय पर कर्मचारियों के सामूहिक आग्रह पर आंदोलन आगामी सप्ताह और तेज किया जाकर प्रशासन द्वारा इस विषय पर गंभीरता से नियमान्तर्गत कार्यवाही नहीं किए जाने पर कार्य बहिष्कार का नोटिस दिया जाकर कर्मचारियों आक्रोश प्रदर्शित किया जाने का निर्णय लिया है।













