Hometrendingसुशीला कंवर बनी बीकानेर की पहली महिला महापौर

सुशीला कंवर बनी बीकानेर की पहली महिला महापौर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर नगर‍ निगम की पहली महिला महापौर के रूप में भाजपा की सुशीला कंवर राजपुरोहित चुन ली गई है। मंगलवार को यहां नगर निगम सभागार में हुए महापौर पद के चुनाव में सुशीला कंवर राजपुरोहित ने सीधे मुकाबले में कांग्रेस प्रत्‍याशी अंजना खत्री को हरा दिया।

आपको बता दें कि निगम के 80 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 38, कांग्रेस ने 30 वार्ड जीते थे, जबकि 11 पर निर्दलीय व 1 वार्ड में बसपा पार्षद विजयी हुए। भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए 41 मतों की दरकार थी, जबकि भाजपा को 43 मत मिले। अंजना खत्री को 37 मत मिले।

By-Suresh Bora

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular