Friday, March 29, 2024
Homeबीकानेरसूरसागर पर नजर आई निराली छटा, 10 संस्‍थाएं, 20 हजार दीप और...

सूरसागर पर नजर आई निराली छटा, 10 संस्‍थाएं, 20 हजार दीप और…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com ऐतिहासिक सूरसागर झील आज दीपक और रंगीन रोशनी से नहाया हुआ था। जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष नगर विकास न्यास कुमार पाल गौतम के प्रयास और निरन्तर मॉनिटरिंग की बदौलत गत 6 दिनों में इस पूरे तालाब में स्वच्छ पानी पहुंचा और आज दीपदान कार्यक्रम के लिए मानो पूरा शहर हाथ में दीपक लिए इस ओर चला आया। देखते-देखते इस झील के चारों ओर तारे झिलमिलाते और रंगीन रोशनी से नहाया हुआ लग रहा था। इसके  साथ ही जनता ने बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित कर यह संदेश दिया कि बीकानेर शहर स्वच्छता और सुंदरता के प्रति एकजुट होकर कार्य करता है।

सूरसागर झील का यह मनोरम दृश्‍य देखने पहुंचे जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने सूरसागर की सीढ़ियों पर करीने से किए सजाए गए दीपकों पर प्रशंसा व्यक्त कि और कहा कि जिन संस्थाओं ने इसे सजाने के काम किया है, वे सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि बहुत ही सुन्दर ढंग से दीपक सजाएं है। इस आयोजन से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रयास करेंगे।

जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष नगर विकास न्यास कुमार पाल गौतम
जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष नगर विकास न्यास कुमार पाल गौतम

उन्होंने कहा कि इस झील का स्वरूप हमेशा खिला रहे इसके लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। इस स्वरूप पर हमें अभिमान होना चाहिए। मैं निष्पक्ष तरीके से कहना चाहूंगा कि इसे सजाने के लिए सभी ने अच्छे प्रयास किए हैं। किसने  बेहतर दीपदान किया है, यह कहना संभव नहीं, सभी का काम अच्छा है।

सूरसागर झील पर 20 हजार से अधिक दीपदान-सूरसागर पर आज 10 से अधिक सामाजिक संस्थाओं ने 20,000 से अधिक दीपक रोशन किए और अपने-अपने ब्लॉक में रंगोली भी सजाई। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी संस्थाएं प्रथम रहेगी, वही बेस्ट इनोवेशन अवार्ड लायंस क्लब उड़ान को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उड़ान द्वारा रंगोली के माध्यम से वृद्ध जन सेवा, नेत्रदान महादान, स्वच्छ बीकानेर और श्रेष्ठता से सेवा थीम को उकेरा गया है, तो वहां उपस्थित जिला कलक्टर और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी श्वेता धनकर ने रंगोली की तारीफ की और गौतम ने कहा कि उड़ान को बेस्ट थीम के लिए अलग से अवार्ड दिया जाएगा।

इन संस्थाओं ने किया दीपदान- लॉयन्स क्लब उडान, ऑवर फॉर नेशन, रोटरी क्लब, रोट्रेक्ट क्लब, भारत स्काउट गाईड वुमन पॉवर सोसायटी सहित अनेक संस्थाओं ने दीपदान के आयोजन में भाग लिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी, आयुक्त नगर निगम डॉ. प्रदीप के गवांडे, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय विकास हर्ष और कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र जोशी ने भी सूरसागर की ऐतिहासिकता और आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजेंद्र जोशी ने कहा कि अब सूरसागर के साथ जिला कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष कुमार पाल गौतम का नाम भी बीकानेर के जनमानस पर लंबे समय तक याद रहेगा। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में उन्होंन रुचि लेकर कार्य के प्रति समर्पण भाव दर्शाता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular