Hometrendingडॉ. गुप्ता को सुपरस्टार लीडर पुरस्कार ...

डॉ. गुप्ता को सुपरस्टार लीडर पुरस्कार …

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com बीकानेर की डॉ. अर्पिता गुप्ता को हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फैडरेशन की ओर से सुपरस्टार लीडर पुरस्कार से नवाजा गया है।

गुप्ता को यह पुरस्कार स्टेट डायरेक्टर बनने व अपनी टीम के साथ कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए निशुल्क ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से देशभर की बालिकाओं व महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को देख कर दिया गया है।

शहर ने किया सम्मान….

बीकानेर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सियोता, प्रदेश सचिव श्याम पंडित, राजेंद्र कुमार, राजा सरवटे, साजन तेजी, श्याम चांगला निर्मोही, एवं सुभाष विश्नोई ने डॉ. अर्पिता गुप्ता का सम्मान किया।

 

रमेश सियोता ने बताया कि समाज सेवा के लिए गुप्ता को इसी वर्ष आसाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वल्र्ड रिकॉर्ड बेनिअल फाउण्डेशन, विप्र फाउंडेशन, यूथ वल्र्ड फाउण्डेशन आदि संस्थाओं की ओर से भी सम्मान मिल चुका है।

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!