Hometrendingसुपर फाइनल : इंग्‍लैंड पहली बार बना विश्‍व चैंपियन, लक्ष्‍य तक पहुंच...

सुपर फाइनल : इंग्‍लैंड पहली बार बना विश्‍व चैंपियन, लक्ष्‍य तक पहुंच कर भी हारा न्‍यूजीलैंड

AdAdAdAdAdAd

खेल डेस्क abhayindia.com लॉर्ड्स मैदान पर हुए इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को क्रिकेट वर्ल्ड कप के सुपर फाइनल में हराकर पहली बार विश्‍व विजेता का खिताब जीत लिया है। इंग्लैंड वर्ल्ड कप जीतने वाला छठा देश बना। इससे पहले वेस्टइंडीज, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका खिताब जीता था।

न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरे फाइनल में हार गई। पिछली बार उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। बेन स्टोक्स और जोस बटलर की शतकीय साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड की टीम चैम्पियन बनने में सफल रही। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 241 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम भी 50 ओवर में 241 रन ही बना सकी। मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ।

इंग्लैंड ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 रन बनाए। उसके लिए बटलर और स्टोक्स ने बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी की। न्‍यूजीलैंड के लिए मार्टिन गुप्टिल और जेम्स नीशम ने बल्लेबाजी की। दोनों ने 15 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने गेंदबाजी की। ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर इंग्लैंड चैम्पियन बना।

सुपर ओवर में इंग्लैंड की बैटिंग

पहली गेंद : स्टोक्स ने 3 रन लिए

दूसरी गेंद : बटलर ने 1 रन लिया

तीसरी गेंद : स्टोक्स ने चौका लगाया

चौथी गेंद : स्टोक्स ने 1 रन लिया

पांचवीं गेंद : बटलर ने 2 रन लिए

छठी गेंद : बटलर ने चौका लगाया

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड की बैटिंग

पहली गेंद : वाइड

पहली गेंद : नीशम ने 2 रन लिए

दूसरी गेंद : नीशम ने छक्‍का लगाया

तीसरी गेंद : नीशम ने 2 रन लिए

चौथी गेंद : नीशम ने 2 रन लिए

पांचवीं गेंद : नीशम ने 1 रन लिया

छठी गेंद : गुप्टिल ने एक रन लिया

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular