









बीकानेर Abhayindia.com आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी बीकानेर से सुमन आरा पुत्री मोहम्मद सलीम सोढा पत्नी शाहनवाज पड़िहार ने विधि (कानून) में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। सुमन आरा का शोध विषय “संरक्षणात्मक विभेद : आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आरक्षण के संदर्भ में एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” रहा। यह शोध कार्य आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर से पर्यवेक्षक डॉ. अनिल कौशिक के निर्देशन में पूर्ण हुआ।
शोध में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण व्यवस्था के सामाजिक, संवैधानिक एवं संरचनात्मक पहलुओं का गहन विश्लेषण किया गया है। सुमन आरा के इस शोध कार्य की विद्वत परिषद द्वारा सराहना की गई। इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है।
















