Thursday, March 12, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में 2 हजार जर्जर स्‍कूलों का होगा कायाकल्‍प, 21 हजार स्कूलों...

राजस्‍थान में 2 हजार जर्जर स्‍कूलों का होगा कायाकल्‍प, 21 हजार स्कूलों में हुई वॉटर प्रूफ़िग, 175 नए भवन मिलेंगे

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा के लिए राजस्थान शिक्षा विभाग विद्यालयों की आधारभूत स्थिति सुधारने में जुटा हुआ है। गत वर्ष मानसून के दौरान झालावाड़ के पीपलोदी में विद्यालय भवन गिरने की दुर्घटना के बाद प्रदेश में जर्जर भवनों में चल रहे राजकीय विद्यालयों को चिह्नित करने का काम युद्धस्तर पर किया गया।

शिक्षा विभाग की ओर से चिह्नित दो हजार से अधिक विद्यालय भवनों में मरम्मत के कार्य लगातार जारी हैं और मार्च माह तक सभी भवन नई मजबूती के साथ तैयार हो जाएंगे। साथ ही एसडीआरएफ की ओर से प्रदेश के 21 हजार विद्यालयों में करवाए गए वाटरप्रूफिंग व मरम्मत के कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं। इससे आगामी मानसून के दौरान बच्चे सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर पाएंगे। गत बजट घोषणा के अनुरूप 175 नए विद्यालय भवन भी निर्माणाधीन हैं जो एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएंगे। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की सिविल शाखा के अनुसार प्रदेश के सभी विद्यालयों में बालिका शौचालय, 900 विद्यालयों में 2250 से अधिक साइंस लैब, 229 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में डायनिंग कम स्टडी हॉल, सात जिलों के डाइट सेंटर्स में हॉस्टल सहित अन्य निर्माण कार्य व 3000 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के कार्य प्रक्रियाधीन हैं।

पीपलोदी में पहले से बड़ी
जमीन पर बन रहा विद्यालय

पीपलोदी में हुई दुर्घटना के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए विद्यालय की जर्जर इमारत को ध्वस्त कर विद्यालय के नवनिर्माण की शुरूआत कर दी थी। ग्रामवासियों की मांग पर विद्यालय भवन के लिए दूसरी जमीन चिह्नित की गई जो आकार में पुरानी जमीन से काफी बड़ी है। इस प्रक्रिया में भवन निर्माण के कार्य में थोड़ा विलंब हुआ लेकिन अब भवन निर्माण कार्य लगातार जारी है और जल्द ही विद्यालय नए भवन में संचालित होगा।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!