Friday, May 15, 2026
Hometrending...ऐसे थे पूर्व विधायक व्यास, उनके सिद्धांतों का इसलिए करना चाहिए अनुसरण

…ऐसे थे पूर्व विधायक व्यास, उनके सिद्धांतों का इसलिए करना चाहिए अनुसरण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com पूर्व विधायक स्व. मुरलीधर व्यास की 48वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को बाहेती चौक स्थित समाजवादी नागरिक मोर्चा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व विधायक व्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया गया। 

मोर्चा संयोजक नटवरलाल व्यास ने स्व. मुरलीधर व्यास को आदर्श लोकसेवक बताया तथा कहा कि उन्होंने सदैव मूल्यों की राजनीति की। वे छत्तीस कौम को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने समाजवाद की अवधारणा को मूर्त रूप दिया। कर्मचारी नेता अविनाश व्यास ने कहा कि युवाओं को स्व. मुरलीधर व्यास जैसे जनप्रतिनिधियों के सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए। आज के दौर में ये सर्वाधिक प्रासंगिक हैं। इस दौरान महेन्द्र पुरोहित, मदनगोपाल आचार्य, सवाईसिंह पुरोहित, मूलचंद, मनोज अग्रवाल, अविनाश आचार्य सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।

ज्ञान विधि पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने ऐसे फहराया सफलता का परचम…

ज्ञान विधि पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने ऐसे फहराया सफलता का परचम…

आग बरसते माहौल में निरीक्षण पर निकले कलक्टर, लेकिन कर्मचारी मिले…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!