Friday, May 15, 2026
Hometrendingज्ञान विधि पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने ऐसे फहराया सफलता का परचम...

ज्ञान विधि पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने ऐसे फहराया सफलता का परचम…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा घोषित एलएल.एम पार्ट प्रथम द्वितीय के परीक्षा परिणामों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय बीकानेर के छात्रछात्राओं ने परचम लहराते हुए महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। महाविद्यालय के छात्रछात्राओं ने वरीयता सूची में स्थान बनाकर यह साबित कर दिया है कि आज वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महाविद्यालय की एलएल.एम पार्ट प्रथम में छात्रा नेहा सिहाग ने 61.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्रा एकता बिश्नोई ने 59.25 प्रतिशक अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा छात्र दीपचन्द कुम्हार ने 57.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर अपना परचम लहराया है।

इसी तरह एलएल.एम पार्ट द्वितीय में छात्र नवीन कुमार प्रजापत ने 62.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्रा श्रेया भार्गव नेे 62.22 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा संयुक्त रूप से छात्रा ज्योति छात्र राजपाल ने 61.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय की वरीयता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है।

महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद खन्ना, सचिव ज्ञानप्रकाश एवं प्राचार्य डॉ. बी. एल. बिश्नोई  नेे वरीयता सूची में आऐ छात्रछात्राओं एवं अभिभावकों को बधाई शुभकामनाएं दी। संस्था के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता आर. के. दास गुप्ता ने भी छात्रों के अच्छे प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी। प्राचार्य नेे अच्छे परिणाम के लिए संकाय सदस्यों को साधुवाद दिया।

आग बरसते माहौल में निरीक्षण पर निकले कलक्टर, लेकिन कर्मचारी मिले…

बीकानेर क्राइम न्‍यूज : दो जने चला रहे थे नकली नोट, पुलिस ने दबोचा तो उगला ये राज…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!