Saturday, April 25, 2026
Hometrendingछात्र संघ चुनाव 27 को, ...इसलिए इस बार नतीजे आएंगे अगले दिन

छात्र संघ चुनाव 27 को, …इसलिए इस बार नतीजे आएंगे अगले दिन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव 2019-20 समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 27 अगस्त, 2019 को कराए जायेंगे। इसके लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया गया हैजिसके तहत छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया 19 अगस्त, 2019 से प्रारम्भ होकर 28 अगस्त, 2019 को चुनाव परिणामों की घोषणा तक सम्पन्न होंगी।

उच्‍च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि इस बार मतगणना चुनाव के दूसरे दिन 28 अगस्त को की जायेगी। प्रदेश में शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष मतदान के मद्देनजर ऐसा किया गया है। प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप कराये जायेंगे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान इस बात पर नजर रखी जायेगी कि चुनावों में लिंगदोह समिति की सिफारिशों की पूर्णतः पालना सुनिश्चित की जाये। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिये स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था रहेंगी।

एसकेआरएयू : 16वां दीक्षांत समारोह 9 को, कटारिया होंगे मुख्‍य अतिथि, 701 को मिलेंगी उपाधियां

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!