Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingसुषमा स्‍वराज पंचतत्‍व में विलीन, गम आंखों से दी गई विदाई

सुषमा स्‍वराज पंचतत्‍व में विलीन, गम आंखों से दी गई विदाई

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली abhayindia.com पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (67) का अंतिम संस्कार बुधवार को लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया गया। सुषमा के आखिरी सफर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत कई नेता मौजूद रहे। इससे पहले उन्हें भाजपा मुख्यालय में अंतिम विदाई दी गई। पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी ने सुषमा को सैल्यूट किया। बेटी बांसुरी ने आखिरी रस्में पूरी कीं। सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से एम्स में निधन हो गया था। दिल्ली और हरियाणा सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और गृह मंत्री अमित शाह ने सुषमा को उनके जंतर-मंतर स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बाबा रामदेव, भाजपा सांसद हेमा मालिनी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, दिल्ली के ले. गवर्नर अनिल बैजल, बसपा प्रमुख मायावती, कैलाश सत्यार्थी समेत कई हस्तियां उनके आवास पर पहुंचीं। राज्यसभा में सुषमा को श्रद्धांजलि दी गई। सभापति नायडू ने कहा कि वे मुझे रक्षाबंधन पर याद आएंगी।

पीएम मोदी ने सुषमा के निधन पर कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवपूर्ण अध्याय का अंत हो गया। गरीबों और समाज के लिए जीवन देने वाली अद्वितीय नेता के निधन पर पूरा भारत दुखी है। सुषमा स्वराज जी अपनी तरह की अकेली इंसान थीं। वे करोड़ों लोगों की प्रेरणा का स्रोत थीं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज उनके जाने से बड़ी विपदा भारत के राजनीतिक क्षेत्र में आ खड़ी हुई है, जो लंबे समय तक भर नहीं पाएगी। हम सभी अत्यंत दुख के साथ सुषमा जी को विदाई देने के लिए अपना मन तैयार कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!